Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में कार और बाइक की आमने-सामने भिडंत, एक ही गांव के 4 दोस्तों सहित 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 6, 2025
Post views : 175

यूपी में कार और बाइक की आमने-सामने भिडंत, एक ही गांव के 4 दोस्तों सहित 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम!

    उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल जनपद में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही मोहल्ले के चार दोस्तों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, चारों युवक एक ही बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे रास्ते में ही इनकी बाइक तेज रफ्तार ईको कार से आमने-सामने टकरा गई, जिसमें चारों युवकों और ईको सवार दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं, एक युवक घायल है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना पर चारों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे. यह दुर्घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में जयपाल पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात को हुई चारों मृतकों की पहचान तिलहर थाना क्षेत्र के नजरपुर गांव के रहने वाले आकाश (18), अभिषेक (19), दिनेश (19) और रवि (18) के तौर पर हुई है वहीं, ईको कार में सवार दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, यह दोनों बरेली के रहने वाले हैं पुलिस कार नंबर के आधार पर इनकी पहचान की कोशिश कर रही है मिली जानकारी के मुताबिक तिलहर थाना क्षेत्र के नजरपुर निवासी रवि के मौसा के यहां शादी थी, चारों दोस्त इसी शादी में जा रहे थे. जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बेकाबू कार से इनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. वहीं एक युवक का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है चारों युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस हादसे के बाद इनके घरों में मातम पसरा हुआ है वहीं शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार देर रात थाना मदनापुर क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ है. इसमें बाइक सवार चार युवक और कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है एक का इलाज चल रहा है, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन