Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जाम से मिलेगी निजात : बड़ा चौराहा पर पार्किंग का काम शुरु

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 233
 

सदर विधायक पंकज गुप्ता और डीएम गौरांग राठी ने भूमि पूजन किया, जल्द काम के दिए निर्देश

  सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️ उन्नाव। शहर में लम्बे समय से सड़कों पर खड़े बेतरकीब वाहनों की वजह से हो रही जाम की समस्या से अब लोगों में राहत की उम्मीद जागी। सोमवार को बडा चौराहा में ओवरब्रिज के पास लेवल पार्किंग बनाने के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्य का शुभारम्भ करके जल्द पार्किंग की सुविधा शहरवासियों को मिलने का भरोसा जताया। इससे नगर को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। शहर के विकास के क्रम में यह कार पार्किंग सदर विधायक और डीएम गौरांग राठी के ड्रीम प्रोजेक्टों में एक रहा है। डीएम ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में निर्धारित पार्किंग स्थल व आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। डीएम ने पार्किंग स्थल के आस-पास के क्षेत्र में अवैध कब्जे हटवाने और आवश्यकतानुसार सार्वजनिक शौचालय व पेयजल आदि व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश भी दिया। शहर को जाम से मुक्त करने और संवारने के लिए बनाई गईं योजनाओं पर अमल शुरू हो गया है। रुके कामों में सदर बाजार के पास वाहन पार्किंग, अतिक्रमण हटाने और वाहन अड्डों का संचालन शहर से बाहर कराने आदि से जुड़े काम शामिल हैं। इनमें सदर बाजार में सब्जी मंडी से छोटा चौराहा तक दिन में कई बार लगने वाले जाम का शहर वासियों को रोज सामना करना पड़ता है। हालात यह हैं कि सब्जी मंडी से छोटा चौराहा तक की दूरी तय करने में बड़ी मश्क्कत का सामना करना पड़ता है। डीएम राठी ने निर्माण कार्य कराने वाली फर्म के कॉन्ट्रेक्टर को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय निर्धारित मैप एवं मानकों के अनुसार कराना तय करें। उन्होने बताया कि इस जगह को एक बेहतर स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि पार्किंग के साथ-साथ आम जनमानस को घूमने-फिरने, खाने-पीने आदि सुविधाएं मिल सकें। इधर, यूएसडीए सचिव नवीन चन्द्र ने बताया कि पार्किंग का निर्माण दो महीने में पूरा होगा। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। व्यापारियों और नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम आनन्द कुमार नायक आदि रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन