गन्ना विकास परिषद के उप गन्ना आयुक्त की पहल : गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण
THE LUCKNOW TIMES
Sun, Jul 26, 2026
बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील में स्थित द्वारिकेश चीनी मिल क्षेत्र में
गन्ना विकास परिषद के उप गन्ना आयुक्त बरेली ने किया गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण किया।उप गन्ना आयुक्त ने सर्वप्रथम द्वारिकेष शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ग्राम कुइयाँ खेड़ा में गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण उप गन्ना आयुक्त बरेली द्वारा किया गया।

इस दौरान मौजूद सर्किल राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक धीरपाल एवं चीनी मिल फरीदपुर सुपर वाईजर धीरज सिंह ने प्रदर्शन कार्य में मौजूद रहते हुए कृषकों से अपील करते हुए कहा कि अपने सर्वे सट्टा से संबंधित 63 कॉलम की सूचना यथा, गन्ना सर्वे,कृषि भूमि,बैंक खाता,गन्ना प्रजाति एवं पेडी/पौधा आदि का भली-भांति अवलोकन कर लें यदि कोई त्रुटि हो तो संबंधित अभिलेख साक्ष्य देकर मौके पर ही सुधार कराएं तथा पेराई सीजन के दौरान होने वाली असुविधा से बचें।
वहीं उन्होंने मौजूद कृषकों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना से भी अवगत कराया।इसके बाद ग्राम सिमरा बोरीपुर निबासी महेश पाल सिंह के 18231 प्लांट का निरीक्षण किया जहाँ फसल की दशा अच्छी पाई।उप गन्ना आयुक्त ने उपस्थित कृषकों से अपील कि आगामी शरदकालीन बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में स्वीकृत प्रजातियों की बुवाई करे।निरीक्षण दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी बरेली ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव फरीदपुर उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन