Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एसपी सिटी ने लिया कार्तिक पूर्णिमा चौबारी मेले का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Oct 16, 2025
Post views : 202

एसपी सिटी ने लिया कार्तिक पूर्णिमा चौबारी मेले का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

  उत्तर प्रदेश बरेली : आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली ने आज थाना कैंट क्षेत्र स्थित रामगंगा घाट पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चौबारी मेले की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, एसपी सिटी ने विशेष रूप से मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, गंगा घाटों की सफाई और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पार्किंग, जल आपूर्ति, बिजली-पानी की सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं समेत सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के मोर्चे पर, पुलिस अधीक्षक नगर ने अधिकारियों को पुलिस फोर्स की जागरूक तैनाती और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा। मेले की सुरक्षा हेतु थाना कैंट व आस-पास के थानों की एक संयुक्त टीम तैनात की जाएगी। इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम-ई), एसडीएम सदर, बरेली समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन