Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गरीबों संग मनाई दीपावली, मुस्कान बिखेर गए सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 20, 2025
Post views : 270

जरूरतमंदों को मिठाई, फल और दीप देकर बांटी खुशियाँ

  सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️ उन्नाव। दीपावली का त्योहार इस बार झुग्गी-झोपड़ियों में भी रोशनी और मुस्कान लेकर आया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सोमवार को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई। वे खुद मिठाई, फल, दीपक और अन्य सामग्री लेकर बस्तियों में पहुंचे और लोगों के साथ खुशियाँ साझा कीं।   राजेश यादव ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर सजाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह मौका है जब हमें दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को किसी न किसी जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए ताकि कोई भी परिवार अंधेरे में न रहे। बस्तियों में पहुंचते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी। बुजुर्गों ने भी जिलाध्यक्ष का आशीर्वाद दिया। यादव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व शांति, सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश से देश में एकता, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। यादव के इस सेवा भाव ने वहां मौजूद लोगों के दिल जीत लिए। कई लोगों ने कहा कि यह दीपावली उनके लिए यादगार बन गई, क्योंकि किसी नेता ने उनके घर आकर त्योहार की खुशियाँ बांटीं।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन