Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया दही बाजार का पैदल निरीक्षण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 19, 2025
Post views : 136

पुलिस बल को दिए सतर्कता और भीड़ प्रबंधन के निर्देश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दीपावली पर्व पर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह खुद मैदान में उतर आए। उन्होंने थाना दही पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैदल गश्त की और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। बाजार में पहुंचकर एसपी ने दुकानों, सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमकर व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के चलते भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में हर पुलिसकर्मी अलर्ट रहे, लगातार गश्त करे और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे। एसपी ने यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों के आसपास पार्किंग व्यवस्था सुचारु रखी जाए ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो और जाम की स्थिति पैदा न हो। निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक समेत थाना पुलिस बल मौजूद रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह ने बताया कि दीपावली पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को मुस्तैद किया गया है। सभी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन