Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 92

सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद मेरठ में रिश्तों को बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी सौतेली बेटी की इज्जत से खिलवाड़ कर रहा था, आरोपी ने दो शादियां की थीं मेरठ की रेलवे रोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाला शख्स 13 वर्षीय बेटी मासूम बच्ची के साथ बीते कई माह से दुष्कर्म कर रहा था, जब मासूम से ये हैवानियत बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने ये बात अपनी बड़ी बहन को बताई, उसके बाद दोनों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, पुलिस ने इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया और सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे है वह सौतेला पिता था, जैसे ही रविवार को पीड़िता ने थाने आकर अपना दर्द बयां किया, पुलिस ने तत्काल छानबीन की पीड़िता के बयान दर्ज किये गये साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा, आरोपी पिता की उम्र लगभग 50 वर्ष है, जबकि वह दो शादी किए हुए है, वर्तमान में वह ऑटो चालक है, उसकी पहली पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं, जबकि दूसरी बीवी जिससे उसने शादी किया, उसकी दो बेटियां भी है, लगभग 6 माह पूर्व दूसरी पत्नी की मौत हो गई थी, इसके बाद से आरोपी पिता अपनी दोनों सौतेली बेटियों के साथ मकान में रहता था सौतेले पिता की करतूत के लिए पीड़िता और उसकी बड़ी बहन ने इंसाफ की गुहार लगाई, इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मामला बेहद ही गंभीर है नाबालिग बालिका को इंसाफ दिलाया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन