Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्वच्छ भविष्य की ओर कदम, छात्रों ने निकाली जनजागरूकता रैली

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 22, 2025
Post views : 131

नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश – आज बदलाव नहीं तो कल संकट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, मोती नगर, उन्नाव की ओर से पॉलीथिन मुक्त समाज का संदेश देने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय प्रबंधन और ऊर्जावान विद्यार्थियों ने मोती नगर से नगर पालिका परिषद तक पैदल मार्च करते हुए लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की। छात्रों ने प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। उनका कहना था कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।

रैली के बाद नगर पालिका सभागार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अभिनय से यह संदेश दिया कि यदि आज हम बदलाव नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और निर्मल जल से वंचित होना पड़ेगा। नाटक के संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और पॉलीथिन जैसी हानिकारक वस्तुओं से दूर रहना होगा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने कहा कि नगर पालिका भी लगातार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ा रही है और इस मुहिम में बच्चों की भागीदारी सबसे प्रभावी साबित होगी। विद्यालय प्रबंधक नवीन भारतीय ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि जब नई पीढ़ी ऐसे मुद्दों पर जागरूक होकर सामने आती है तो समाज में बदलाव की गति और तेज हो जाती है। प्रधानाचार्या रत्ना पाण्डेय ने कहा कि यह केवल विद्यालय का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज को बदलने का प्रयास है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो प्रवीण मिश्रा भानू, विद्यालय प्रबंधक नवीन भारतीय , प्रधानाचार्या रत्ना पाण्डेय, श्रीकांत मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, धर्मवीर, अजय कश्यप, अंकित राजपूत, उज्ज्वल, दीपिका, कल्पना, आशा ,ज्योति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए पॉलीथिन मुक्त उन्नाव बनाने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन