Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली के द्वारिकेश में आयोजित किया गया कृषि यंन्त्रों पर अनुदान धनराशि चेक वित्तरण कार्यक्रम,चेक पाकर खिले किसानों के चेहरे!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 200

बरेली के द्वारिकेश में आयोजित किया गया कृषि यंन्त्रों पर अनुदान धनराशि चेक वित्तरण कार्यक्रम,चेक पाकर खिले किसानों के चेहरे!

  उत्तर प्रदेश बरेली। दरअसल जनपद के फरीदपुर समीप स्थित द्वारिकेश शुगर मिल प्रांगण में वसंन्त कालीन गन्ना बुवाई अर्न्तगत किसानों को अनुदान पर वितरित/खरीद किये गए कृषि यंन्त्रों पर अनुदान धनराशि के चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश मिश्रा उप गन्ना आयुक्त बरेली परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित किसानों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए किसानों को अनुदान धनराशि के चैक वितरण किए उप गन्ना आयुक्त द्वारा किसानों को खेती तकनीकि जानकारी दी गयी इसके साथ ही शरद कालीन बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में स्वीकृत एवं उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की सलाह दी वहीं मंचाशीन रहे द्वारिकेश चीनी मिल ईकाई प्रमुख आर,के,गुप्ता ने किसानो से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतशील प्रजाति गन्ने की बुवाई कर चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं/ अनुदान का लाभ उठायें।इसके अलावा गन्ना विभागाध्यक्ष पी,के, चर्तुवेदी ने किसानों को खेत की तैयारी से लेकर गन्ने की कटाई तक की विस्तृत जानकारी दी।चेक वित्तरण कार्यक्रम में गितेन्द्र सिंह कुशवाह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरेली,दिनेश शर्मा उपमहाप्रवन्धक गन्ना विकास, उपेन्द्र उपाध्याय सहायक गन्ना महाप्रवन्धक,प्रवीन सिंह शेखावत मुख्य प्रवन्धक प्रशासन,सुनील पूनिया मुख्य प्रवन्धक आई,टी,तथा गन्ना विभाग अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन