Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्यार में बाधा बन रहे भाई की नाबालिग बहन ने कर दी हत्या, सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Sep 7, 2025
Post views : 114

प्यार में बाधा बन रहे भाई की नाबालिग बहन ने कर दी हत्या, सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला!

उत्तर प्रदेश रायबरेली : दरअसल उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रेम में बाधा बन रहे भाई को उसकी नाबालिग बहन ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी, बहन ने भाई की उस समय हत्या की जब वह घर के बाहर सो रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बहन से पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. मामला हरचंदपुर थाना इलाके के प्यारेपुर गांव का है जानकारी के अनुसार, माता-पिता की मौत के बाद भाई हिमांशु दो नाबालिग बहनों के साथ अपने ननिहाल में रहता था. ननिहाल में रहते हुए हिमांशु की एक बहन का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया हिमांशु को इस बात की जानकारी हुई तो वह बहन के साथ मारपीट की, इसी से नाराज बहन ने शनिवार को सोते समय भाई की कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना हरचंदपुर पर 112 सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम प्यारेपुर में हिमांशु की हत्या कर दी गई है. सूचना पर पुलिस नानी के घर पहुंची, मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम भेजा दिया गया, आरोपी नाबालिग बहन से पूछताछ की गई, उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, नानी लक्ष्मी की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन