Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गरीबी और कलह के चलते उजड़ गया पूरा परिवार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 12, 2025
Post views : 217

पति ने पत्नी और दो मासूमों की गला दबाकर हत्या कर खुद भी फांसी पर झूल गया,जांच में जुटी पुलिस

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव में सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। दुखद घटना का पता उस वक्त चला, जब सोमवार की सुबह गांव का ही एक युवक अमित के घर के पास से निकला तो दरवाजे की खुली खिड़की से अमित का शव लटका देख उसके भाई संदीप को जानकारी दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया । लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला गया तो कमरे में चारपाई पर पत्नी और दोनों बेटियों की लाश मिली, जबकि बरामदे में पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी। अचलगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शवों पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि मृतक अमित ने पत्नी और बेटियों की गला दबाकर हत्या की। एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

बता दें घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव की है। यहां 35 साल का अमित यादव, पत्नी गीता (30) और दो बेटियां खुशी (10) और निधि (6) के साथ रहता था। मृतक के आसपास के रहने वालों का कहना है कुछ दिनों से अमित कुछ समय से तनाव में था। उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े भी होते रहते थे।

परिवार का रो रोकर बुरा हाल

अमित के तीन अन्य भाई अनुज, संदीप, गोरेलाल व अजीत भी गांव में ही अमित के घर से 200 मीटर दूर रहते हैं। अमित के पिता उमेश अन्य बेटों के साथ रविवार को रिश्तेदार की शादी में रायबरेली गए थे। सोमवार सुबह सात बजे पड़ोस के गांव के बैरागर का एक युवक अमित के घर के पास से निकला तो दरवाजे की खुली खिड़की से अमित का शव लटका देख उसके भाई संदीप को जानकारी दी। हृदयविदारक घटना के बाद से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस

घथना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अमित ने अपनी दोनों बच्चियों और पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन