Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ओवरब्रिज पर बिजली का पोल गिरने से रुका ट्रैफिक, गनीमत रही बड़ी दुर्घटना नहीं हुई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 14, 2025
Post views : 180

बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मरम्मत कार्य जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान   उन्नाव। मंगलवार सुबह 9:30 अचानक कचेहरी पुल पर बीच ओवरब्रिज के ऊपर बिजली का पोल गिर जाने से हड़कंप मच गया। पोल गिरते हुए ओवरब्रिज की रेलिंग पर अटक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अगर पोल सीधे सड़क पर गिरता तो कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह मार्ग सीधे डीएम और एसपी ऑफिस की ओर जाता है, जिससे शहर का मुख्य आवागमन घंटों ठप रहा। लोगों को दफ्तर और स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। वहीं, कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम में फंसे वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिनों से पुल पर लगे बिजली के खंभे झुके हुए थे लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई थी। अगर समय रहते ध्यान दिया जाता तो यह स्थिति न बनती। पुलिस ने बताया कि कुछ देर में रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा और ट्रैफिक दोबारा सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन