Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

जमीन का बैनामा करा गया दूसरा

बच्चों के साथ मनाई दीपावली

मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह

वीर जवानों के बलिदान को किया याद

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आगापुर मार्ग का नाम बदलकर अब 'श्री नरेंद्र मोदी पथ' कर दिया गया है। ब : आगापुर मार्ग का नाम बदलकर अब 'श्री नरेंद्र मोदी पथ' कर दिया गया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sat, Nov 7, 2026
Post views : 6

आगापुर मार्ग का नाम बदलकर अब 'श्री नरेंद्र मोदी पथ' कर दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। शहर की सर ज़मीं पर विधानसभा क्षेत्र में विकास और आधुनिक बदलाव की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान का पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले रामपुर की राजनीतिक और बुनियादी फिजा तेजी से बदल रही है। इसी कड़ी में, शहर के व्यस्त रहने वाले ज्वालानगर स्थित आगापुर मार्ग का नाम बदलकर अब 'श्री नरेंद्र मोदी पथ' कर दिया गया है। इस नवनिर्मित और बेहद खूबसूरत मार्ग का रामपुर के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने देर रात विधि-विधान से फीता काटकर और नारियल फोड़कर भव्य लोकार्पण किया।

एक करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प, रोशनी से जगमगाया मार्ग

ज्वालानगर के श्रीराम चौक पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पूरे मार्ग को लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा और सुंदर बनाया गया है। लोकार्पण के बाद यह पूरा पथ आधुनिक और आकर्षक स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से नहा उठा, जो रात के समय इसकी भव्यता में चार चांद लगा रहा है।

वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत

स्थानीय लोगों के अनुसार, ज्वालानगर का यह आगापुर मार्ग पहले काफी संकरा (कम चौड़ा) था। सड़क पतली होने के कारण यहां आए दिन भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

जनता की इस बेहद पुरानी और जायज समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक आकाश सक्सेना ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई थी। अब सड़क चौड़ी होने से लोगों को आवागमन में न सिर्फ सुगमता होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन