Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

सायरन बजते ही अलर्ट हुई टीमें, अंधेरे में सुरक्षित रहने का कराया अभ्यास

मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

51 आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चुनावी हुंकार : मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 22, 2026
Post views : 127

अखिलेश को सीएम बनाने का लिया संकल्प, सुनील साजन और अंकित परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

उन्नाव। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने अपनी सियासी ताकत दिखाने के साथ संगठन को मजबूत करने का संदेश भी दिया। धानीखेड़ा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में जुटे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा का केंद्र रहा। प्रदेश प्रवक्ता अंकित सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने और भगवंतनगर सीट पर सपा का विधायक जिताने के लिए अभी से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचित वर्ग की आवाज उठाई। उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नौ घंटे तक चला भंडारा, उमड़े लोग

जयंती समारोह में केवल राजनीतिक संबोधन ही नहीं हुए, बल्कि सेवा और लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। करीब नौ घंटे तक चले भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं आल्हा गायिका काजल सिंह और गायक जयशंकर त्रिवेदी ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मुलायम सिंह यादव के जीवन और राजनीतिक संघर्ष को लोकगायन के माध्यम से लोगों के सामने रखा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

गांव-गांव संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ जोड़ना जरूरी है। वहीं अंकित सिंह परिहार ने कहा कि नेताजी के आदर्शों को याद करने के साथ उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लेना होगा। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फूलचंद पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण गौड़ और विजय यादव, जिला सचिव कृष्ण गौतम और कृष्ण कनौजिया, ओमप्रकाश यादव, कन्हैया लाल यादव, नागेंद्र सिंह, दीपू यादव आजाद, विवेक पटेल, रमन पटेल, भानु पटेल, दुर्गेश यादव, शकील अहमद, अजय वर्मा, राकेश द्विवेदी, गुड्डू शुक्ला, अजीत बाबी, सतेंद्र यादव, नानपाल, मुन्ना गुप्ता, रविंद्र यादव, डॉ. राम विलास यादव, धर्मेंद्र सिंह, बबलू, छेदी सिंह, ज्ञान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन