Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर

बाजार गंज में गणपति चौक पर विराजमान हुए भगवान श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

कूटरचित अभिलेख से धोखाधड़ी का आरोप

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

टैलेंट की तलाश में सजा मंच : टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 40

संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग का जलवा

उन्नाव। मंच पर किसी ने शिव का रूप धरकर प्रस्तुति दी तो किसी ने बॉलीवुड गानों पर डांस कर तालियां बटोरीं। सिंगिंग और किड्स मॉडलिंग में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मौका था जिले के पुराने टैलेंट हंट शो संगीत महासंग्राम-9 के दूसरे ऑडिशन का। शौर्य डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में हुए ऑडिशन में करीब 60 प्रतिभागियों ने अलग-अलग कैटेगरी में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पूजन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद डांस, गायन और मॉडलिंग के प्रतिभागियों ने बारी-बारी से ऑडिशन दिया। अनिका ने शिव स्तुति पर भगवान शिव का रूप धारण कर प्रस्तुति दी। वहीं दिलप्रीत कौर ने 'हाए गर्मी' गाने पर चुलबुले अंदाज में डांस किया। शिवा नाथ ने रोबोटिक्स और बॉलीवुड स्टाइल को मिलाकर प्रस्तुति दी, जबकि क्रिष्टि वर्मा के 'राम चाहे लीला' पर किए डांस को दर्शकों की खूब तालियां मिलीं। श्रीनिका तनेजा ने 'गोरे गोरे गालों पर', धानवी ने 'मैया यशोदा' और संस्कार ने सेमी क्लासिकल डांस पेश किया। कोरस ने बॉलीवुड, श्रिया ने वेस्टर्न और अस्मिता गुप्ता ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। अध्यानवी गुप्ता ने सेमी क्लासिकल डांस से निर्णायकों को प्रभावित किया। गायन में ज्योती ने 'आप की नजरों ने समझा' गीत प्रस्तुत कर अगले राउंड में जगह बनाई।

मॉडलिंग में पांच बच्चों का चयन

किड्स मॉडलिंग के ऑडिशन में 10 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें शाश्वत तनेजा, अध्यानवी, क्रिष्टि, अस्मिता और संस्कार को अगले राउंड के लिए चुना गया। चयनित प्रतिभागियों को आयोजकों और निर्णायकों ने पास कार्ड देकर अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।

विजेताओं को टीवी-फिल्म प्रोजेक्ट में मौका

फिल्म और टीवी अभिनेत्री डॉ. कल्पना रावत ने ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने फिनाले के विजेताओं को अपने टीवी और फिल्म प्रोजेक्ट में काम का मौका दिलाने की घोषणा की। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट दीपांजलि ने भी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

2005 से प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

मुख्य संरक्षिका निम्मी अरोड़ा ने कहा कि उन्नाव और आसपास के जिलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच देने की है। संगीत महासंग्राम लंबे समय से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर दे रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे के राउंड में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की।संस्थापक डॉ. मनीष सेंगर ने कहा कि संगीत महासंग्राम की शुरुआत वर्ष 2005 में निराला ऑडिटोरियम से की गई थी। अब तक इस मंच से बड़ी संख्या में उन्नाव और आसपास के प्रतिभाशाली लोगों को संगीत, फिल्म और टीवी क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि शो का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

हुनर को मिला मंच

ऑडिशन कन्वेनर शौर्य शर्मा ने बताया कि इस चरण में डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयनित प्रतिभागी अब प्रतियोगिता के अगले चरण में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में दोनों निर्णायकों और शौर्य शर्मा को आयोजक संस्था इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स की ओर से सम्मानित किया गया। कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह और राहुल सोनी ने आयोजन में समन्वय किया। इस दौरान डायरेक्टर राहुल कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन