Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

दफ्तर पर लग गए दो ताले

अब दो और नोटिस के बाद ब्लैकलिस्ट की तैयारी

मेधावी छात्र पहुंचे डीएम कार्यालय

जल्द निस्तारण का मिला आश्वासन

कानपुर ले जाते समय मौत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे : विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उपलब्धियों का हुआ प्रदर्शन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 17, 2026
Post views : 238

निराला प्रेक्षागृह में लगी योजनाओं की प्रदर्शनी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

उन्नाव। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को शहर स्थित निराला प्रेक्षागृह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी में गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और सरकार की विभिन्न पहलों को देखा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला तथा सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आनंद अवस्थी, नीरज गुप्ता, अवनीश गुप्ता, नीरज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन