Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चयन : अधिवक्ता की बेटी अब एम्स दिल्ली में बनेंगी सुपर स्पेशलिस्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 10, 2026
Post views : 313

एसजीपीजीआई की डॉक्टर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर दी बधाई

उन्नाव। शहर के सिविल लाइंस निवासी के वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी डॉ. देविका शुक्ला ने मेडिकल क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित उपलब्धियों में एक और कदम बढ़ाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) कोर्स में प्रवेश हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शहर के लोगों में भी खुशी का माहौल है। गुरुवार को उनके घर पहुंचकर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और अधिवक्ताओं ने परिवार को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। डॉ. देविका वर्तमान में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। अब उनका चयन देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल एम्स, नई दिल्ली में डीएम कोर्स के लिए हुआ है। यह कोर्स किसी विशेष चिकित्सा शाखा में सुपर स्पेशियलिटी विशेषज्ञ बनने की दिशा में अहम पड़ाव माना जाता है। डॉ. देविका वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्रनाथ शुक्ला और कल्पना शुक्ला की पुत्री हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। छोटे भाई विनायक शुक्ला ने भी बहन की सफलता को पूरे परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया। डॉ. देविका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है। शहर के अधिवक्ता, चिकित्सक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी डॉ. देविका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं, खासकर मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन