Sun 23 Aug 2026

ब्रेकिंग

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

संगीत महासंग्राम-9 के ऑडिशन में चमकीं नई प्रतिभाएं

अनुराग त्रिवेदी के प्रयास से लगा दो दिवसीय रोजगार मेला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक्सप्रेस-वे की मरम्मत पर सियासी घमासान : अखिलेश यादव और कांग्रेस ने सरकार को घेरा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 6, 2026
Post views : 85

धंसी सड़क के बाद पैचवर्क में लगे पंखों का वीडियो वायरल, निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठे सवाल

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मरम्मत के दौरान सड़क पर किए गए पैचवर्क को जल्दी सुखाने के लिए लगाए गए बड़े औद्योगिक पंखों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार तथा निर्माण एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने एक्सप्रेस-वे का कुछ ही दिनों में मरम्मत की जरूरत पड़ना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रविवार को उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-64 पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। इसी दौरान सड़क पर किए गए पैचवर्क को सुखाने के लिए लगाए गए करीब 10 बड़े पंखों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सियासी रंग ले गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर मरम्मत कार्य का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्घाटन हुए एक्सप्रेस-वे का कुछ ही दिनों में मरम्मत की जरूरत पड़ना निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। पैचवर्क को सुखाने के लिए पंखों के इस्तेमाल पर भी उन्होंने तंज कसते हुए यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में रही है।

वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जनता के 4,200 करोड़ रुपये लगाकर ये घटिया सड़क बनवाई गई, जो दो दिन भी नहीं चल पाई। सोचिए किस लेवल की लूट-खसोट हुई होगी।" पार्टी ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी एक्सप्रेस-वे की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि मरम्मत के दौरान पंखों का उपयोग तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा भी हो सकता है। हालांकि निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरी तरह तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सड़क को पूरी तरह सुरक्षित और यातायात के लिए उपयुक्त बनाने के लिए सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उनका कहना है कि गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय भी किए जाएंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन