Sun 26 Apr 2026

ब्रेकिंग

7 दिन में सुधार नहीं तो होगा कड़ा फैसला

क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

लोगों को घर के पास मिली राहत

बड़ा चौराहा बना तालाब, सीवर कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पत्नी को जिम जाने से रोकने पर पति ने पत्नी की हत्या : गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

आलम वारसी

Thu, Apr 23, 2026
Post views : 64

मुरादाबाद, कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके में पत्नी को जिम जाने से रोकने पर हुए विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने शटर खोलने वाले लोहे के हैंडल से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जिम से लौटने पर हुआ विवाद

डबल फाटक के टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की इलाके में ही स्क्रैप की दुकान है। उसकी शादी 10 साल पहले रामपुर के बेलदारान निवासी प्रसादीलाल की बेटी पूनम से हुई थी। दंपति की एक 8 साल की बेटी आराध्या है। पूनम रोज सुबह जिम जाती थी, जिसका शोभित विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूनम जिम से लौटी तो पति-पत्नी में फिर कहासुनी हो गई। शोभित दुकान पर जाने लगा, तभी पूनम ने उसे गाली दे दी। इस पर गुस्साए शोभित ने घर में रखा शटर खोलने वाला लोहे का हैंडल उठाकर पूनम के सिर पर कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

शव के पास बैठा रहा, फिर पुलिस को दी सूचना

हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को बेड पर लिटा दिया और खुद भी बराबर में बैठ गया। शाम को उसने सरकारी एंबुलेंस को फोन कर पत्नी के घायल होने की झूठी सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर भी कॉल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर शोभित टूट गया और बोला, "साहब, पत्नी ने मुझे गाली दी तो गुस्से में मैंने हत्या कर दी।" पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने मृतका पूनम के भाई की तहरीर पर आरोपी पति शोभित, उसके भाई राजू, भाभी नीरू और भतीजे ईशू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शोभित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Tags :

मुरादाबाद।।गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन