Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

25 लाख के गुम मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

मोहल्लों में चलाया जागरूकता अभियान

जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत और अजय त्रिवेदी जिला प्रभारी बने

मैंगो पार्टी में उठी सुरक्षा कानून की मांग

एक बाइक पर सवार दो मजदूरों समेत बुजुर्ग की मौत, साथी घायल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चाइनीज मांझे के खिलाफ सड़क पर उतरी पुलिस : मोहल्लों में चलाया जागरूकता अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 18

सदर कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर घर-घर पहुंची पुलिस टीम, मस्जिद के जरिए भी लोगों तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश

उन्नाव। शहर में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र के निर्देश पर किला चौकी पुलिस टीम ने कैसरगंज, तालिब सरायं, दादामियां चौराहा समेत कई मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के नुकसान बताए और इसका इस्तेमाल न करने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छतों पर पतंग उड़ा रहे बच्चों और युवाओं से बातचीत की तथा उनके पास मौजूद मांझे की जांच की। जांच में किसी के पास भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा नहीं मिला। सभी के पास भारतीय मांझा पाया गया, जिस पर पुलिस ने संतोष जताया।पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें ऐसे मांझे के इस्तेमाल से दूर रखें, जिससे किसी राहगीर, दोपहिया वाहन चालक या पक्षियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। साथ ही बच्चों को पढ़ाई और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की सलाह दी गई। पुलिस की समझाइश के बाद बच्चों और युवाओं ने भविष्य में पतंगबाजी से दूरी बनाए रखने का आश्वासन भी दिया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जामा मस्जिद पहुंचकर इमाम असलम मदनी से मुलाकात की और उनसे मस्जिद के माध्यम से चाइनीज मांझे के खतरों को लेकर लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया। पुलिस का कहना है कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से इस तरह के अभियान अधिक प्रभावी साबित होंगे। शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके इस्तेमाल या बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील की गई कि यदि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन