Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गौ रक्षकों की रिहाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मौत की वजह पर सस्पेंस

भंडारे से लौट रहे किसान की लोडर की टक्कर से गई जान

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाबा मिलन सिंह हत्याकांड : पुलिस को बड़ी सफलता, दूसरा एक लाख का इनामी शानू भी गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 279

सोमवार तड़के एक लाख का इनामी इसराइल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था

उन्नाव। बांगरमऊ क्षेत्र के चर्चित बाबा मिलन सिंह हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपये के इनामी आरोपी शानू को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इसी मामले का एक अन्य एक लाख रुपये का इनामी आरोपी इसराइल उर्फ इजराइल सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में शामिल सभी नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 9 जून को बांगरमऊ कस्बे के घूरे टोला निवासी बाबा मिलन सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर इसराइल उर्फ इजराइल, अजय गौतम उर्फ लल्ली, यामीन, शानू, मोहम्मद शफी समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने अजय गौतम, यामीन, मोहम्मद शफी और अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि फरार चल रहे इसराइल और शानू पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को थाना बांगरमऊ पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित इनामी आरोपी शानू क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने आगरा एक्सप्रेसवे के गंजमुरादाबाद रोड ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष है और वह बांगरमऊ कस्बे के दरगाह शरीफ मोहल्ले का रहने वाला है।

तड़के मुठभेड़ में मारा गया था इजराइल

इससे पहले सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल अपने साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इसराइल गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं एसओजी के आरक्षी विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने मौके से पुलिस को चाकू, तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव, कोतवाल अखिलेश पांडेय टीम के साथ मौजूद रहे।

छह दिन में पुलिस ने कसा शिकंजा

हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने लगातार दबिश देकर एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब दूसरे इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन