Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

निर्जला एकादशी पर सेवा का संदेश : भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बांटी सहायता सामग्री

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 25, 2026
Post views : 191

मोचियों और जरूरतमंद परिवारों को घड़े, खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरित, बोले- सेवा और दान सनातन धर्म की परंपरा

उन्नाव। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। “नर सेवा-नारायण सेवा” समिति के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने मोचियों और जरूरतमंद परिवारों के बीच सहायता सामग्री वितरित कर समाज को एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को मिट्टी के घड़े, खाद्य सामग्री, अंग वस्त्र समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं सम्मानपूर्वक भेंट की गईं। भीषण गर्मी के बीच घड़ों के वितरण को राहत और सेवा से जोड़कर देखा गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी अथवा भीमसेनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से वर्षभर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। विमल द्विवेदी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता का अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सेवा और दान का विशेष महत्व है। हिंदू समाज की सभी जातियां हिंदुत्व की मजबूत कड़ी हैं और सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी, जब हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए। इस मौके पर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, अनीता विमल द्विवेदी, राकेश राजपूत, केतन अवस्थी, अभि तिवारी, राजेंद्र राजपूत, अमूल्य, विकास सिंह सेंगर, राघवेंद्र पांडेय, मनीष अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ल और परिमल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन