Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गांव फरहेदी में भाई ने की नाबालिग बहन की हत्या : फोन पर बात करने के शक में भाई ने नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या की

आलम वारसी

Mon, Apr 27, 2026
Post views : 163

मुरादाबाद, गांव फरहेदी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बड़े भाई ने फोन पर किसी युवक से बात करने के शक में अपनी नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के समय माता-पिता शादी समारोह में गए थे। घर लौटने पर बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी में गए थे माता-पिता, घर पर थे भाई-बहन

गांव फरहेदी निवासी भारत सिंह के तीन लड़की और दो लड़के हैं। रविवार की शाम भारत सिंह परिवार के साथ मुरादाबाद में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर उनका बड़ा बेटा विक्की सैनी और छोटी बेटी रीता थी।

रात 2 बजे कमरे में घुसकर किया हमला

बताया जाता है कि रात करीब दो बजे विक्की सैनी अपनी बहन के कमरे में पहुंचा। उसने रीता पर किसी युवक से फोन पर बात करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। कहासुनी के बीच गुस्साए विक्की ने बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

शव देखकर चीख पड़े परिजन

देर रात शादी कार्यक्रम से वापस लौटे परिवार ने बेटी को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता ने बेटे के खिलाफ दी तहरीर

पिता भारत सिंह ने आरोपी बेटे विक्की सैनी के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली शक के चलते भाई ने बहन की जान ले ली।

Tags :

मुरादाबाद।।फोन पर बात करने के शक में भाई ने नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या की

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन