Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तेज रफ्तार वाहन ने छीनी जिंदगी : अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई ठेकेदार की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jun 13, 2026
Post views : 157

दही थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दही थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी लालू (40) पुत्र स्वर्गीय सागर के रूप में हुई है। वह नगर पालिका में सफाई ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। शनिवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच वह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल लालू को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। लालू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और चार बेटे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन चिन्हित होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन