Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सीट बुक थी, जगह नहीं मिली : ओवरलोड स्लीपर बस में यात्रियों का हंगामा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 7, 2026
Post views : 80

मियागंज से चंडीगढ़ जा रही बस में क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर विवाद, पुलिस ने कराया शांत, परिवहन विभाग ने किया चालान

उन्नाव। मियागंज से चंडीगढ़ जा रही एक निजी स्लीपर बस में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने का मामला सामने आया। पहले से सीट बुक करा चुके यात्रियों को बस में चढ़ने के बाद सीट नहीं मिली तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस का चालान भी किया गया। रविवार देर शाम हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पुरानी टंकी के पास बस यात्रियों को लेने के लिए रुकी थी। जैसे ही बुकिंग वाले यात्री बस के अंदर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अधिकांश सीटों पर पहले से ही लोग बैठे हुए हैं। कई यात्रियों का कहना था कि उन्होंने दोपहर करीब तीन बजे ही सीट आरक्षित कराई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनकी सीट नहीं दी गई। यात्रियों का आरोप था कि बस संचालक ने अधिक कमाई के लालच में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठा लीं, जिससे पहले से बुकिंग कराने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बात को लेकर यात्रियों और बस स्टाफ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।हंगामे के दौरान कुछ यात्रियों ने चालक पर नशे की हालत में बस चलाने का आरोप भी लगाया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और स्थिति सामान्य कराई। इसके बाद परिवहन नियमों के उल्लंघन में बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग के आरोप में चालान किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन