Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बोर्ड बैठक का विवाद फिर गरमाया : पालिका कार्यालय में सभासदों और चेयरमैन समर्थक भिड़े

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 24, 2026
Post views : 269

गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की, हंगामे में कार्यालय के शीशे टूटे; पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति

उन्नाव। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में बाहरी लोगों के द्वारा फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक बार फिर मामला गरमा गया। पालिका कार्यालय में सभासदों और चेयरमैन समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे के दौरान पालिका अध्यक्ष के चैंबर दरवाजा और कुछ शीशे भी टूट गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। बताया गया कि नगर पालिका परिषद की छठवीं बोर्ड बैठक के दौरान कुछ बाहरी लोगों के फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ सभासदों ने इसका विरोध किया था। मामले को लेकर कुछ सभासद बैठक से उठकर बाहर चले गए थे। इसके बाद विवाद को खत्म कराने के लिए अध्यक्ष समर्थकों और सभासदों के बीच सुलह-समझौते की बातचीत भी हुई थी। शनिवार को इसी विवाद को लेकर एक बार फिर पालिका परिसर में माहौल बिगड़ गया। सभासदों और चेयरमैन समर्थक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे पालिका कार्यालय में अफरातफरी मच गई। हंगामे के दौरान चेयरमैन चैंबर के रुम के शीशे और दरवाजा टूटने से मामला और गंभीर हो गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पालिका परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

बोर्ड बैठक के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

पालिका में शनिवार को हुआ विवाद कुछ दिन पहले हुई बोर्ड बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों और शिकायत के आधार पर ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन