Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बहेड़ी में मिलन मैरिज हॉल के दरबाजे पर : खड़ी कई कारें में लगी भीषण आग,मचा हड़कंप

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 11, 2026
Post views : 442

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद की तहसील बहेड़ी नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर स्थित मिलन मैरिज हॉल के दरबाजे पर खड़ी तीन गाड़ियाँ अचानक आग की लपटों में तब्दील हो गयीं।

घटना बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है जहाँ ख़डी एक्सयूवी कार में अचानक धुआँ उठने के साथ देखते ही देखते कार आग की लपटों में तब्दील हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार आग सर्वप्रथम हकीम जी उर्फ अकील अहमद(हिंदुस्तान यूनिलीवर)की एक्सयूवी कार में लगी उसके कुछ ही पलों में आग ने पास में खड़ी दो अन्य कारों को भी अपनी आगोश में ले लिया जिसमें शकील सेठ की अल्टो कार तथा मोहम्मद आजम की स्विफ्ट डिजायर भी जल गई।

आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई जहाँ मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को सूचना दी जहाँ सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई किन्तु लाखों क़ीमत की तीनों कारें बुरी तरह आग की लपटों से जल गयीं।फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सके है पुलिस व संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Bareilly incident

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन