Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गंगा मैया के चरणों में दीपों का सागर : आनंद घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 5, 2025
Post views : 215

कार्तिक पूर्णिमा से पहले गंगा तट पर हजारों दीपों की लौ से जगमगाया आसमान

उन्नाव। मंगलवार की शाम जैसे ही सूरज ढला, आनंद घाट भक्ति और आस्था की रोशनी में नहा उठा। गंगा तट पर जलते हजारों दीपों की कतारें देखकर लगा मानो धरती पर सितारे उतर आए हों। गंगा की लहरों पर तैरते दीप और श्रद्धालुओं की जुबां से निकला “हर हर गंगे” का जयघोष पूरे माहौल को दिव्यता से भर गया।
गंगा उत्सव 2025 के तहत जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से आयोजित दीपदान और दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर के लोग उमड़ पड़े। जिलाधिकारी गौरांग राठी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मां गंगा की आरती की और दीप प्रवाहित कर गंगा मैया से आशीर्वाद मांगा।
डीएम ने कहा कि गंगा केवल श्रद्धा नहीं, पर्यावरण और जीवन की धारा हैं। हमें मिलकर इसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखना होगा। वहीं विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि “गंगा हमारी सभ्यता की आत्मा हैं। हर नागरिक को इसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


इस मौके पर सीडीओ कृति राज, जिला वन अधिकारी आरुषी मिश्र, सीओ सिटी  दीपक यादव, एसडीएम सदर क्षितिज कुमार द्विवेदी, गंगाघाट नगरपालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय और ईओ मुकेश मिश्र तथा पालिका प्रतिनिधि संदीप पांडेय सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक दीपदान कर गंगा की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने गंगा स्वच्छता पर गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। “गंगा स्वच्छ, भारत श्रेष्ठ” के नारों से घाट गूंज उठा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।


पूरा घाट फूलों, रंगोलियों और रंगीन लाइटों से सजा था। आसमान में चमकती आतिशबाजी और लहरों पर झिलमिलाते दीपों का दृश्य देख हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया। नगर के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कार्यक्रम का समापन मां गंगा की महाआरती और दीप प्रवाह के साथ हुआ। जैसे-जैसे दीप बहते गए, आनंद घाट पर आस्था की लहर और उजियारा फैलता गया और गंगा की गोद में उस रात सचमुच पूरा शहर समा गया।

Tags :

Unnao THE LUCKNOW TIMES uttar pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन