Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आम की मिठास के बीच पत्रकार हितों पर मंथन : मैंगो पार्टी में उठी सुरक्षा कानून की मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 88

राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के आयोजन में जिलेभर के पत्रकार जुटे

एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया

उन्नाव। पत्रकारों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करने और संगठनात्मक एकजुटता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार महासभा की ओर से मियागंज चौराहे पर स्थित फैसल रहमान सफवी की आढ़त पर मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्वादिष्ट आमों का आनंद लेने के साथ-साथ पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी हुई। बैठक में पत्रकारों ने कहा कि फील्ड में काम करने के दौरान कई बार अनावश्यक दबाव, उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून की जरूरत महसूस की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत रखने के लिए पत्रकारों को सुरक्षित माहौल मिलना बेहद जरूरी है। चर्चा के दौरान पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक हितों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, आर्थिक सहायता और अन्य कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही सभी पत्रकारों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल मेल-मिलाप तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। यही एकता भविष्य में पत्रकार हितों की लड़ाई को और प्रभावी बनाएगी। कार्यक्रम में मियागंज, बांगरमऊ, औरास, सफीपुर तथा उन्नाव मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित लोगों ने मैंगो पार्टी को पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने वाली सकारात्मक पहल बताया। समापन पर आयोजक एवं राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल रहमान सफवी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग का दायरा लगातार बढ़ता रहे।

प्रमुख रूप से मौजूद रहे

राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के संस्थापक श्रवण कुमार पांडेय, डिप्टी चेयरमैन सतीश बाजपेई, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद जमाल, प्रदेश अध्यक्ष जैगम नकवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हबीब अल्वी, कुलदीप त्रिपाठी, नगर पंचायत रसूलाबाद के अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, बांगरमऊ के पूर्व पालिका अध्यक्ष इजहार खान 'गुड्डू', जमाल अहमद, मोहम्मद अब्बास, मोना पांडेय, शीबू रहमान, निखिलेश प्रताप सिंह, कलीम सिद्दीकी, वसीम अहमद, सलमान शफीक, सलमान आसिफ, सगीर हुसैन, तौहीद अहमद, फजलुर्रहमान, जमीर खान, अर्सलान खान, रानी खान, शब्बीर शाह, मुनारे प्रधान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन