Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अवध एक्सप्रेसवे उद्घाटन की तैयारियां तेज : डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 9, 2026
Post views : 118

13 जुलाई के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग दुरुस्त करने का दिया निर्देश

उन्नाव। 13 जुलाई को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ अवध एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों से लेकर आम लोगों की सुविधाओं तक हर पहलू की समीक्षा की और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी और आम लोगों के प्रवेश मार्ग, यातायात संचालन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां तय समय के भीतर पूरी करें। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी बनाई जाए कि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो और वाहनों का संचालन सुचारु बना रहे। डीएम घनश्याम मीणा ने निर्माण और व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां गुणवत्ता के साथ समय से पूरी हों। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए पार्किंग, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई बिंदुओं पर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए, ताकि उद्घाटन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन