संदोही देवी मंदिर में शंकराचार्य का भव्य स्वागत : गौरक्षा का दिया जनजागरण का संदेश
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Jul 12, 2026
अंकित परिहार को मिला शंकराचार्य का आशीर्वाद और जिम्मेदारी

उन्नाव। संदोही देवी मंदिर परिसर शनिवार को श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा के रंग में रंगा नजर आया। यहां परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' जी महाराज के आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी, महिलाएं, युवा और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद शंकराचार्य का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था जताई। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं। उन्होंने गौरक्षा को केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। साथ ही सनातन मूल्यों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों तक इन्हें पहुंचाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र 166 भगवंतनगर के समाजसेवी अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। इस दौरान शंकराचार्य ने गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) अभियान के लिए अंकित सिंह परिहार को विधानसभा क्षेत्र 166, भगवंतनगर का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस घोषणा के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए खुशी जताई। अंकित सिंह परिहार ने कहा कि शंकराचार्य का सान्निध्य क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा और सौभाग्य की बात है। उनके विचार समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के लिए नई दिशा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी संतों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने गौरक्षा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही गविष्ठि अभियान के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन शंकराचार्य के मंगल आशीर्वचन और सभी के सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर विवेक पटेल, के.के. द्विवेदी, रमाकांत मिश्रा, सुशील कुमार बाकुश, विजय पटेल, विनोद बाजपेई, गुड्डू शुक्ला, नागेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण कुरील, कृष्ण कुमार कनौजिया, सोहेल अख्तर, मुन्ना गुप्ता, श्री नारायण पाल, सत्येंद्र यादव, दुर्गेश यादव, लल्लन सिंह, उमानाथ लाला, पूनम देवी पटेल, सुनील यादव, भानू पटेल, सौरभ मिश्रा, निर्मल रावत, मनीष पटेल, अरुणेंद्र यादव, विजय यादव, रूप नारायण पटेल, सभासद शत्रुघ्न गुप्ता, योगेश सिंह, विवेक सिंह, उमेश चंद्र रावत, पंकज सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन