Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा : व्यापारियों को बेहतर माहौल देने पर सरकार का जोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 7, 2026
Post views : 137

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

उन्नाव।  उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में व्यापार, उद्योग, कानून-व्यवस्था, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानना है, ताकि जनपद में व्यापार और उद्योग के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके समाधान पर विचार किया। उद्योग विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों को परेशान किए जाने और बिजली संबंधी शिकायतों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बैठक में सभी विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। व्यापारियों ने सकारात्मक ढंग से अपनी बात रखी और अधिकारियों ने भी उनकी बातों को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई, जिसे तत्काल बड़े संकट के रूप में देखा जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने कारोबार का विस्तार कर सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों और उद्यमियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन