Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

मांगने पर घर में घुसकर पीटा

मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर

बाजार गंज में गणपति चौक पर विराजमान हुए भगवान श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

कूटरचित अभिलेख से धोखाधड़ी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मनेगा : गोमती नगर जनकल्याण महासमिति का भव्य वार्षिकोत्सव

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 31, 2026
Post views : 348

राजधानी लखनऊ की प्रतिष्ठित संस्था गोमती नगर जनकल्याण महासमिति अपने निस्वार्थ जनसेवा के 32 वर्षों के गौरवशाली सफर को एक भव्य उत्सव के रूप में मनाने जा रही है।

विवेक खंड स्थित सचिव संजय निगम के निवास स्थान पर संपन्न हुई प्रबंध समिति की बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में आयोजित होने वाले इस वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी उपस्थित रहेंगे। विगत तीन दशकों से पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और अवस्थापना जैसे कार्यों के लिए समर्पित यह महासमिति इस बार विकास के बड़े लक्ष्यों के साथ मैदान में है।

बैठक में जहाँ एक ओर गोमती नगर को पॉलिटेक्निक तक मेट्रो से जोड़ने, सरकारी महिला डिग्री कॉलेज व लॉ कॉलेज की स्थापना करने और विक्रांत खंड की जर्जर सड़कों एवं नालों के पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, वहीं दूसरी ओर विनीत खंड में सीवर पाइपलाइन बदलने और विकास खंड में जिम की स्थापना जैसे जमीनी मुद्दों पर भी कार्ययोजना तैयार की गई।

इस भव्य वार्षिकोत्सव के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और एक विशेष स्मारिका के प्रकाशन की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव संजय निगम, कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे और मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव सहित संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और तन-मन-धन से जुट जाएं।

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Lucknow breaking

Breaking Lucknow

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन