Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

थाना भोजपुर क्षेत्र में रवि चौधरी की जन चौपाल, : पांच प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने थामा सुभासपा का दामन, छोड़ी समाजवादी

आलम वारसी 2

Sun, Jul 5, 2026
Post views : 189

मुरादाबाद, 5 जुलाई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिला अध्यक्ष एवं 27 देहात विधानसभा चुनाव प्रभारी/मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने रविवार को थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम मुस्तकम शाहपुर सहित कई गांवों में जन चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर पांच ग्राम प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रवि चौधरी ने सभी नवागत साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में उनके सम्मान, विश्वास और सक्रिय भूमिका को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी को उनकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

रवि चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का "पीला पटका" पूरे क्षेत्र में मजबूती के साथ लहराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास, पारदर्शिता, सामाजिक न्याय और सम्मान की राजनीति के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा कि देहात विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क, विकास कार्यों की पहल, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सभी वर्गों को समान प्राथमिकता देने का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास तेजी से पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में देहात विधानसभा में परिवर्तन निश्चित होगा।

रवि चौधरी ने कहा, "देहात विधानसभा केवल नाम से देहात रहे, यह हमारी सोच नहीं है। हमारा संकल्प है कि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक स्मार्ट और विकसित विधानसभा बनाया जाए, जहां प्रत्येक गांव में बेहतर सड़कें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।"

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इसरार प्रधान, महबूब प्रधान, रईस प्रधान, एहसान प्रधानी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, मोहम्मद फैज कुरैशी, नासिर, हारून, इब्ने अली, हाजी फिरोज, रिजवान, रमेश, कादिर, आसिफ, मोहम्मद नदीम, सलमान, शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सम्मानित नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

पांच प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने थामा सुभासपा का दामन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन