Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सीएम की बड़ी सौगात : 570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 18, 2026
Post views : 178


रैपिड रेल और आउटर रिंग रोड का किया ऐलान

विपक्ष पर भी जमकर किया हमला, जनसभा में जुटे जनप्रतिनिधि और हजारों लोग

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को जिले के भवानखेड़ा गांव में आयोजित जनसभा में विकास और राजनीति दोनों मोर्चों पर बड़ा संदेश दिया। 570 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्नाव को बड़ी सौगात देते हुए लखनऊ-कानपुर के बीच उन्नाव से होकर रैपिड रेल कॉरिडोर और स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) से जोड़ने के लिए बाहरी रिंग रोड निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने कहा कि वीर शहीद गुलाब सिंह की स्मृति में बने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की क्षमता दोगुनी कर दी गई है, जिससे पुलिस प्रशिक्षण को और मजबूती मिलेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और यातायात के दबाव को देखते हुए आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से लखनऊ, कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन तेज और आसान होगा। साथ ही आउटर रिंग रोड क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर जैसी परियोजनाएं जिले की तस्वीर बदलने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के लिए करीब 700 एकड़ और औद्योगिक क्लस्टर के लिए 200 एकड़ भूमि तैयार की जा चुकी है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। राजनीतिक अंदाज में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में माफिया और अराजकता का माहौल था, लेकिन आज कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री ने उन्नाव को अध्यात्म, साहित्य और क्रांति की भूमि बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राजा रामबख्श सिंह और वीर गुलाब सिंह लोधी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज , जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, मोहान विधायक बृजेश रावत, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, जिला महामंत्री रजनीश वर्मा, मनीष जायसवाल, प्रवीण सिंह नूतन और ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि विकास अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव और जिलों तक इसकी सीधी पहुंच होगी। उन्नाव को प्रदेश के विकास मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन