Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव पहुंचीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी : योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 4, 2026
Post views : 40

5 जून से 21 जून तक चलेंगे विशेष जनजागरूकता अभियान, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

उन्नाव। प्रदेश सरकार की माध्यमिक उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी गुरुवार को उन्नाव दौरे पर रहीं। उन्होंने विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ा जाए। उन्होंने विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। बैठक में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। मंत्री ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में जनजागरूकता और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चौपाल, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण अभियान और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लगाए गए पौधों का संरक्षण हो और उनकी नियमित देखभाल की जाए। योग दिवस को लेकर भी जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में रजनी तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से आगामी दिनों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश में एक उदाहरण के रूप में स्थापित हुई है और इसे और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में यदि बेहतर कार्रवाई की आवश्यकता होगी तो सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाएंगे। इससे पहले जिले में पहुंचने पर प्रभारी मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्नाव बाईपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कृति राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन