Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

श्रद्धालुओं ने चखा जगन्नाथ जी का प्रसाद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फटकार : सरकारी योजनाओं के आवेदन लटकाने वाले बैंकों पर एलडीएम नाराज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 21, 2026
Post views : 51

बोले- पात्रों को लाभ देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित आवेदनों का तुरंत करें निस्तारण

गांवों में कैंप लगाकर किसानों को केसीसी ऋण से जोड़ने के निर्देश

उन्नाव। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के बाद भी महीनों तक बैंकों के चक्कर काटने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब लंबित आवेदनों को लेकर बैंक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मंगलवार को अग्रणी जिला कार्यालय, बैंक ऑफ इंडिया में हुई समीक्षा बैठक में एलडीएम आरके गौतम ने सभी बैंक जिला समन्वयकों को लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।बैठक में सीएम युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम सूर्यघर योजना, माटीकला योजना, स्वयं सहायता समूह, एक जनपद एक उत्पाद और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना समेत सरकार की कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सामने आए लंबित आवेदनों पर एलडीएम ने नाराजगी जताई।

‘आवेदन सिर्फ कागजों में लंबित न रहें’

एलडीएम आरके गौतम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करे और बैंक स्तर पर उसका आवेदन बेवजह लंबित रहे, यह स्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बैंक जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी शाखाओं में लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा कराकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल बैंकिंग प्रक्रिया में देरी के कारण योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचाने के लिए बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

गांवों में कैंप लगाकर केसीसी से जोड़ें किसान

उपनिदेशक कृषि रविचन्द्र प्रकाश ने बैंक जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि शाखा प्रबंधकों के माध्यम से गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएं। कैंप में किसानों से केसीसी के आवेदन लिए जाएं और पात्र किसानों को ऋण स्वीकृत कर उसका वितरण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल आवेदन जमा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पात्र किसानों को समय से ऋण उपलब्ध कराकर योजना से संतृप्त किया जाए। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा नेपाल सिंह, जिला उद्योग केंद्र से सुनील कुमार और पीसी वर्मा, खादी ग्रामोद्योग विभाग से संजीव सिंह, डूडा विभाग से आदर्श परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सभी बैंक जिला समन्वयक मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन