लापरवाही : हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से गई जान
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Jul 2, 2026
बिना सुरक्षा इंतजाम काम कराने का आरोप, परिजनों में रोष

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सरोज यादव उर्फ लालू (निवासी मुरव्वतपुर, थाना आसीवन) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक सरोज अविवाहित थे और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बरौकी गहरुबाग नहर के पास हाईटेंशन लाइन जोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से सरोज यादव गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस संविदा लाइनमैन की जिम्मेदारी शटडाउन लेने की थी, उसने लापरवाही बरती। उनका कहना है कि बिना शटडाउन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए हाईटेंशन लाइन पर काम कराया गया। हादसे के बाद आरोपित संविदा लाइनमैन मौके से फरार हो गया। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन