Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

50 किमी की शिव शोभायात्रा : बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 9, 2026
Post views : 148

11 अगस्त को बाबा बलखंडेश्वर धाम से निकलेगी यात्रा, रास्तेभर होगा स्वागत, शामिल होंगी धार्मिक झांकियां

उन्नाव। सावन की मासिक शिवरात्रि पर 11 अगस्त को जिले में आस्था का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बाबा बलखंडेश्वर धाम, परियर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर उन्नाव शहर पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन पर बड़े चौराहे पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। रविवार को आईबीपी चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजे बाबा बलखंडेश्वर धाम, परियर से शोभायात्रा शुरू होगी। यात्रा परियर से बहरौला, बसधना, हाजीपुर, फत्तेपुर, बनी, पिंडोखा, देवारा और सहजनी होते हुए शुक्लागंज पहुंचेगी। इसके बाद शोभायात्रा उन्नाव शहर की ओर रवाना होगी और लक्ष्मी टॉकीज होते हुए बड़े चौराहे पर पहुंचेगी।

झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

शोभायात्रा में भगवान शिव से जुड़ी आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। यात्रा के रास्ते में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का कहना है कि धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शिवभक्त और स्थानीय लोग तैयारियों में जुटे हैं। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना और विशाल शोभायात्रा का आयोजन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की।

धार्मिक आयोजनों से संस्कारों से जुड़ती है नई पीढ़ी

विधायक ने परिवारों में बदलते संस्कारों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में बच्चों का बुजुर्गों से जुड़ाव और उनके प्रति जिम्मेदारी की भावना कमजोर नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार से जुड़ी हाल की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों में माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और जिम्मेदारी का भाव बचपन से ही विकसित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनके जरिए नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ा जा सकता है। शिव शोभायात्रा जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने और बच्चों व युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं।


अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

विमल द्विवेदी ने भी सभी शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा। यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों की ओर से स्वागत की व्यवस्था भी की जा रही है।

ये रहे मौजूद

प्रेसवार्ता के दौरान आनंद अवस्थी, सुरेंद्र वर्मा, सभासद बृजेश पांडे, चेतन मिश्रा, मनोज निगम, अवनीश गुप्ता, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, रजनीकांत यादव, राधा मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, नीतू सिंह सेंगर, रामबोध शुक्ला, नृपेंद्र मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, निखिल गुप्ता और राम प्रकाश चौरसिया मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन