Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

क़ामयाबी की कहानी हार नही मानी। नाज़िम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता : मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 12, 2026
Post views : 46

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की मां ने बेटी के साथ रहने वाले युवक पर उसे कहीं ले जाकर छिपाने का संदेह जताते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कोरारी गांव निवासी जगराना की बेटी जमुना देवी की शादी काली मिट्टी डब्बापुरा निवासी रमलू के साथ हुई थी। करीब छह साल पहले रमलू की मौत हो गई थी। इसके कुछ माह बाद जमुना देवी सोनू पुत्र रामऔतार निवासी उम्मीदों का शहर के साथ रहने लगी थी। महिला की मां का आरोप है कि सोनू और जमुना के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के बाद जमुना कई बार नाराज होकर मायके या रिश्तेदारी में चली जाती थी। बाद में सोनू या परिवार के लोग उसे समझाकर वापस ले आते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, आठ सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे से जमुना देवी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मां को संदेह है कि सोनू उसकी बेटी को अपने साथ कहीं ले गया और उसे छिपाकर रखा है। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर जगराना ने 11 सितंबर को सदर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन