Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रशासन की पड़ताल : पड़ाव अड्डों की जांच में मिली कई खामियां, कई इंतजाम अधूरे मिले

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 9, 2026
Post views : 99

यात्री सुविधाओं से लेकर संचालन तक मिलीं कमियां, रिपोर्ट डीएम को जाएगी

उन्नाव। शहर में संचालित नगर पालिका के सात पड़ाव अड्डों की व्यवस्थाओं की मंगलवार को जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एक-एक अड्डे का निरीक्षण किया तो कई जगह व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। प्राथमिक जांच में यात्रियों की सुविधाओं से लेकर संचालन व्यवस्था तक कई कमियां सामने आई हैं। अब पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। नगर पालिका ने शहर के सात पड़ाव अड्डों का संचालन नीलामी प्रक्रिया के जरिए करीब 25.67 लाख रुपये में आवंटित किया था। नीलामी के समय यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी वाहन केवल निर्धारित पड़ाव अड्डों से ही संचालित होंगे। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, टिनशेड, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की गई थी। इसके बावजूद लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई वाहन निर्धारित अड्डों के बजाय शहर के अलग-अलग हिस्सों से सवारियां भर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। वहीं नगर पालिका के कुछ सभासदों ने भी नीलामी प्रक्रिया और अड्डों के संचालन में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर गठित संयुक्त जांच टीम ने मंगलवार को सभी सात पड़ाव अड्डों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के साथ यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने अड्डों पर उपलब्ध सुविधाओं, वाहनों के संचालन और निर्धारित नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिली हैं। सभी बिंदुओं को जांच रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई प्रशासन स्तर से की जाएगी। इससे यह भी तय होगा कि संबंधित ठेकेदारों या अन्य जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन