Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुख्यमंत्री की मां पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के खिलाफ विरोध प्रद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम को बख्शेंगे नहीं।

आलम वारसी

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 175

जनपद मुरादाबाद के जिला कलेक्ट्रेट पर हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद के अध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सोपा गया है ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए

हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद के अध्यक्ष संस्कार कल्याल ने कहा कि संगठन के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है वही टिप्पणी करने वाले "मौलाना सलीम" के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए जिसको लेकर मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को ज्ञापन सोंपा गया है। अध्यक्ष संस्कार कत्याल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की पूजनीय माता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाओं पर प्रहार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां केवल उनकी मां नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का प्रतीक हैं।

संस्कार ने ये भी कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की घटिया और भड़काऊ टिप्पणी समाज में वैमनस्यता फैलाने की एक गहरी साजिश है। ऐसी उकसाने वाली भाषा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्पूर्ण शक्ति के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक खन्ना,अध्यक्ष संस्कार कत्याल के साथ इंद्रजीत गुलाटी, संदीप परमार, देशरत्न कत्याल, वंश माथुर, चंचल कुमार , नरेन्द्र कपूर, सचिन सिडाना, पंकज

एडवोकेट नीरज सोलंकी कुमार, एडवोकेट विशाल राठौर, संजीव सैनी, आशाराम पालीवाल, उमेद राज, दिव्य ठाकुर

ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Tags :

मुरादाबाद।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम को बख्शेंगे नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन