Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद में गौकशी के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, : मुठभेड़ के दौरान बदमाशो के पैर में लगी गोली

आलम वारसी

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 229

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में गौकशी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। भगतपुर थाना क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों तस्करों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा और गौकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण कुँवर आकाश सिंह ने बताया कि जिले में गौ तस्करी और गौकशी जैसी कृत्यमक घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब इन बदमाशों के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इनके अन्य साथियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों को मुरादाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां भारी सुरक्षा के बीच उनका उपचार चल रहा है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आसिफ और आरिफ के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के थाना टांडा के अंतर्गत रेकानगला के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने उदमा वाला गांव में गौकशी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण और औजार बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गौ तस्करी और गौकशी में शामिल बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन बदमाशों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मामले में पुलिस ने विक्रम सिंह की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीमें मुखबिर और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी थीं।

Tags :

मुरादाबाद।।मुठभेड़ के दौरान बदमाशो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन