Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उद्घाटन : पुलिस परिवार के बच्चों के लिए तैयार हुआ आधुनिक चिल्ड्रेन पार्क

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jul 19, 2026
Post views : 153

एसएसपी बोले, पुलिसकर्मियों के परिवारों और बच्चों का बेहतर माहौल भी विभाग की प्राथमिकता

उन्नाव। पुलिस लाइन परिसर अब सिर्फ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि उनके बच्चों की खुशियों का भी नया ठिकाना बन गया है। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में नव निर्मित चिल्ड्रेन पार्क का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद पार्क बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। झूले, स्लाइड और अन्य खेल उपकरणों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की तो पुलिस अधिकारी भी उनके साथ कुछ पल बिताते नजर आए। इस मौके पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे कानून-व्यवस्था और जनसेवा की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके परिवारों और खासकर बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और मनोरंजन से भरपूर माहौल उपलब्ध कराना भी विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का अहम हिस्सा हैं और यह पार्क उन्हें बेहतर वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस परिवार के बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया और स्वस्थ जीवन के साथ बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पार्क में लगे विभिन्न खेल उपकरणों का आनंद लिया, जिससे पुलिस लाइन का माहौल उत्सव जैसा दिखाई दिया। उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस पहल को पुलिस परिवारों के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का मनोबल भी बढ़ता है। पुलिस लाइन में बने इस नए चिल्ड्रेन पार्क से अब पुलिस परिवार के बच्चों को सुरक्षित माहौल में खेलने, सीखने और समय बिताने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विभाग का मानना है कि इस तरह की पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ परिवारों के बीच अपनापन और सकारात्मक माहौल भी मजबूत करेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन