Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद।16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से लापता : दो बच्चों की मां नगदी और ज़ेवर लेकर हुई फरार

आलम वारसी

Sun, Mar 15, 2026
Post views : 163

मुरादाबाद।। 16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। पिता ने पुलिस को बताया कि रवि नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी घर से 80 हजार रुपये और चार आभूषण भी ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज किया है।

मझोला थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च को दिल्ली के सीलमपुर निवासी रवि नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। जाते समय किशोरी घर से 80 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के चार आभूषण ले गई। आशंका जताई कि आरोपी रवि उसकी बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रवि के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज किया है।

दो बच्चों की मां नगदी और ज़ेवर लेकर हुई फरार

वहीं दूसरी ओर मंझौल थाना क्षेत्र से एक महिला जो दो बच्चों की मां थी वह नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई

मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला, जो दो बच्चों की माँ है, 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर घर से भाग गई। पति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह घटना 7 मार्च को हुई, जब महिला बिना बताए किसी के साथ चली गई।

मुरादाबाद।। मझोला थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां घर से नकदी-जेवर लेकर किसी के साथ भाग गई। पति ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति पर बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी युवती से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 7 मार्च को उसकी 26 वर्षीय पत्नी बिना बताए किसी व्यक्ति के साथ चली गई। जाते समय वह अपने साथ घर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहलाफुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है।

Tags :

मुरादाबाद।दो बच्चों की मां नगदी और सेवन लेकर हुई फरार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन