Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जमीन का सौदा भारी न पड़ जाए : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 9, 2026
Post views : 274

फोन करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य बताया, पीड़ित के भाई व साथी को भी धमकाया

उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र में जमीन खरीदने को लेकर एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए नवाबगंज और आसपास के गांवों में खरीदी गई जमीन छोड़ने की धमकी दी। ऐसा न करने पर पीड़ित के साथ उसके छोटे भाई और साथी को भी जान से मरवाने की बात कही गई। पीड़ित की तहरीर पर अजगैन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवाबगंज के वार्ड नंबर एक दुर्गा मंदिर रोड निवासी देवेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नवाबगंज और आसपास के गांवों में जमीन खरीद चुका है। आरोप है कि नौ अगस्त को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने जमीनों को छोड़ने की बात कही। विरोध करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, फोन करने वाले ने उसके छोटे भाई शिवेन्द्र सिंह और उसके साथ रहने वाले दिनेश कुमार को भी जान से मरवाने की धमकी दी। बातचीत के दौरान उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का व्यक्ति बताया। धमकी भरे फोन की कई रिकॉर्डिंग होने की बात भी पीड़ित ने पुलिस को बताई है।

परिवार में दहशत

देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि धमकी मिलने के बाद से वह और उसका परिवार काफी परेशान है। उसे आशंका है कि आरोपित उसके और उसके भाई व साथी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पीड़ित ने बताया कि वह डर के कारण घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहा है।

मोबाइल नंबर की जांच की मांग

पीड़ित ने पुलिस से धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर और उपलब्ध कराई गई रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या उसने डराने के लिए गिरोह का नाम लिया है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन