Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उत्तम हॉस्पिटल संचालक का गरमाया मामला : एक ओर कार्रवाई की मांग, दूसरी ओर अस्पताल पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 28, 2026
Post views : 172


संचालक की पत्नी बोलीं साजिश के तहत दर्ज कराया गया मुकदमा

उन्नाव। दुष्कर्म और अपहरण जैसे गंभीर आरोपों में नामजद उत्तम हॉस्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से शहर में चर्चाओं का दौर तेज है और लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं पीड़िता पक्ष आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।दूसरी ओर उत्तम हॉस्पिटल की स्वामिनी मोनिका उत्तम ने प्रेसवार्ता कर आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले को साजिश और धन उगाही का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि उनके पति देवकांत उत्तम को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मोनिका उत्तम के अनुसार, जिस युवक को आरोपी का भतीजा बताया जा रहा है, वह अस्पताल में कार्यरत ड्राइवर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला पूर्व में भी कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज करा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से संचालित अस्पताल में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग भी उठाई। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर पीड़िता पक्ष न्याय की मांग कर रहा है, तो दूसरी ओर अस्पताल संचालक का परिवार खुद को निर्दोष बताते हुए जांच के बाद सच्चाई सामने आने की बात कह रहा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन