Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाढ़ में मुश्किलें बढ़ीं : पहुंचीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन, हालातों का लिया जायजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 11, 2026
Post views : 155

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उन्नाव। बांगरमऊ क्षेत्र में बाढ़ के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें इन दिनों बढ़ी हुई हैं। शुक्रवार को हिंदूपुर गांव में पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन पहुंचीं। उन्होंने गांव में बाढ़ के हालात देखे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बाढ़ के चलते सामने आ रही परेशानियों के बारे में उन्हें बताया।कालीमिट्टी-शिवराजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हिंदूपुर में अन्नू टंडन ने ग्रामीणों से एक-एक कर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति, लोगों को हो रही दिक्कतों और जरूरत के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी बात सुनी और मुश्किल समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति में सबसे ज्यादा जरूरत उन परिवारों को होती है, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे समय में लोगों तक मदद पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने को कहा। अन्नू टंडन ने समाजवादी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के संपर्क में रहें। जरूरतमंद परिवारों की जानकारी जुटाकर उनकी मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो तो उसकी जानकारी लेकर तत्काल सहयोग का प्रयास किया जाए। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के हालात से उन्हें अवगत कराया। अन्नू टंडन ने मौके पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ गांव के स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे क्षेत्र की स्थिति को लेकर बातचीत भी की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन