Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बैनामा में धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार : पुलिस ने घर के पास से दबोचा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 12, 2026
Post views : 101

पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, मामले की जांच जारी

उन्नाव। बैनामा कराने में कूटरचना और धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपित को कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध पिछले वर्ष धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। ठाकुरीखेड़ा निवासी जगदेव राम ने 22 जून 2025 को कोतवाली सदर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने कूटरचना और धोखाधड़ी कर उसका बैनामा करा लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, मामले में गदनखेड़ा निवासी रामआसरे पुत्र बदलू सोनकर (60) वांछित चल रहा था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र और उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपित को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल महेश कुमार और संत कुमार भी शामिल रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन