Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कल्याणपुरी रोड पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त नहीं : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थी टीम

आलम वारसी 2

Sat, May 9, 2026
Post views : 174

मुरादाबाद, 9 मई 2026। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी-कल्याणपुरी रोड पर शुक्रवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

शिनाख्त का प्रयास जारी

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

थाना कटघर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मौत संदिग्ध मानी जा रही है। आसपास के थानों में गुमशुदगी दर्ज मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी का परिजन लापता है तो वह थाना कटघर या कंट्रोल रूम से संपर्क कर शव की शिनाख्त कर सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन